Headlines

छठ पर नवादा में कई रास्तों पर नहीं चलेंगे गाड़ी:प्रजातंत्र चौक से रजौली बस स्टैंड तक 13 नवंबर रात से नो-एंट्री




नवादा में छठ महापर्व को लेकर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 15 और 16 नवंबर को निर्धारित समय के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर ड्रॉपगेट लगाए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य छठ की खरीदारी और पूजा के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगाए गए ड्रॉपगेट नवादा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के खरीदारी के लिए शहर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ड्रॉपगेट गांधी मैदान चौक, सूर्य मंदिर के सामने वाली गली, माहुरी मंडल के बगल वाली गली और खुरी नदी के पास जायसवाल मार्केट के नजदीक लगाए गए हैं। रजौली बस स्टैंड के पास खुरी नदी की दक्षिण सड़क पर भी ड्रॉपगेट रहेगा। इसके अलावा लाल चौक, गोलारोड मोड़, इंदिरा चौक, तीन नंबर गुमटी के बगल वाली सड़क, पंपुकल चौक, बरनवाल ट्रेडर्स के बगल वाली सड़क और उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सामने वाली गली पर भी ड्रॉपगेट लगाए जाएंगे। नवादा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 34/सीओ (02 नंबर गुमटी) के पास भी ड्रॉपगेट रहेगा। 15 और 16 नवंबर को इन सड़कों पर रहेगी रोक पुलिस की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार: 15 नवंबर: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक पुरानी रेलवे स्टेशन रोड और गोलारोड पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 16 नवंबर: सुबह 3 बजे से 9 बजे तक इन दोनों सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रजातंत्र चौक से रजौली बस स्टैंड: इस मार्ग पर 13 नवंबर की रात 8 बजे से 15 नवंबर की शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से 9 बजे तक भी रोक लागू रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *