Headlines

बर्थडे पार्टी से लौट रहे 2 किशोरों की मौत:मोतिहारी में अज्ञात गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी




मोतिहारी में छठ पर्व की तैयारियों के बीच सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटवा-राजपुर पथ पर मदनपुर आरा मिल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। माता-पिता का इकलौता बेटा था आदित्य मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खरार गांव निवासी सूरज कुमार (18) और आदित्य कुमार (14) के रूप में हुई है। सूरज वार्ड नंबर-14 और आदित्य वार्ड नंबर-15 का रहने वाला था। सूरज 11वीं कक्षा का छात्र था। वहीं, आदित्य चार बहनों में सबसे छोटा और माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त बीती रात बझिया से जमुनापुर में आयोजित एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर और केसरिया थाना क्षेत्र के बीच मदनपुर आरा मिल के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे गांव में मातम पसर गया। आदित्य की मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों किशोरों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव घटना की सूचना पर कल्याणपुर और केसरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *