![]()
महापर्व छठ को लेकर समस्तीपुर शहर में बूढ़ी गंडक नदी के दोनों किनारों पर तैयारियां तेज हो गई है। शहर के बीच से गुजरने वाली नदी के घाटों पर इस बार छठ व्रतियों के लिए चुनौती कम नहीं है। बाढ़ के कारण नदी के कई हिस्सों में कटाव हुआ है। कई घाटों पर दलदल और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। वहीं, नदी में किनारे से महज 15 फीट अंदर जाने पर ही काफी गहरा पानी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी में बैरिकेडिंग कराई है। व्रतियों को बैरिकेडिंग के अंदर ही खड़े होकर अर्घ्य देने की सलाह दी जा रही है। इधर, नगर निगम प्रशासन घाटों की साफ-सफाई को अंतिम रूप देने में जुटा है। दूसरी ओर स्थानीय युवा और श्रद्धालु भी अपने स्तर से घाटों की सफाई कर रहे हैं। पुरानी दुर्गा स्थान घाट पर सफाई और घाट निर्माण में जुटे निखिल आयुष ने बताया कि वह सफाई का काम खुद कर लेंगे, लेकिन प्रशासन घाटों पर सुरक्षा और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करे। खासकर रात में घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर लाइटिंग जरूरी है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। आयुष शर्मा ने बताया कि घट पर गंदगी थी उसे साफ कराया है। नदी का पानी लगातार घट रहा है जिससे जिससे घाट बनाने में दिक्कत हो रही है। नगर निगम ने साफ सफाई लेट से शुरू की है। कई घाटों पर अब भी दलदल और फिसलन इस वर्ष आई बाढ़ के कारण नदी के किनारे कई जगहों पर कटाव हुआ है। बहादुरपुर में अनुरूप टॉकीज के ठीक सामने घाट पर काफी दलदल है। स्थानीय लोग निजी स्तर पर मिट्टी डालकर रास्ते और घाट को दुरुस्त करने में लगे हैं। इसके बावजूद बहादुरपुर से जितवारपुर की ओर बढ़ने पर कई घाटों पर दलदल और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अर्घ्य के दौरान भीड़ बढ़ने पर हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। डीएम ने अधिकारियों के साथ किया घाटों का निरीक्षण छठ की तैयारियों को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इसमें सदर एसडीओ राकेश कुमार, नगर निगम के पदाधिकारी और नगर निगम की सभापति अनीता राम शामिल रहीं। अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, पहुंच पथ और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 100 से अधिक घाटों पर बनेंगे चेंजिंग रूम समस्तीपुर रेलवे पुल से लेकर जितवारपुर कोठी घाट तक 100 से अधिक घाट बनाए गए हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। वहीं, नदी के अंदर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि व्रती सुरक्षित दायरे में रहकर अर्घ्य दे सकें। अर्घ्य के दौरान नदी में नौका विहार पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मोटरबोट पर गोताखोरों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।
Source link
समस्तीपुर- बूढ़ी गंडक के कई घाट पर दलदल, फिसलन:प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराई; 100 से अधिक घाटों पर छठ की तैयारी, चेतावनी बोर्ड भी लगाए
