Headlines

सीतामढ़ी में बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया:भैयादूज पर लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की




सीतामढ़ी में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैया दूज पर्व बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर खास रौनक देखने को मिली। बहनों ने परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताया। मिठाई, कपड़े और अन्य उपहार भेंट किए जिले के मानिक चौक,रुन्नीसैदपुर,गाढ़ा, सुरसंड,रीगा मेजरगंज, भिट्ठामोड़ समेत विभिन्न शहरी और ग्रामीण इलाकों में भैया दूज की धूम रही। कई घरों में बहनों ने सुबह स्नान के बाद पूजा की तैयारी की। इसके बाद भाई को आसन पर बैठाकर माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर पर्व की रस्में पूरी कीं। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई, कपड़े और अन्य उपहार भेंट किए। भाई की लंबी उम्र के साथ रिश्ते में बनी रहे मिठास भिट्ठामोड़ की रहने वाली राधा झा ने बताया कि भैया दूज केवल तिलक लगाने या उपहार देने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच अटूट विश्वास और प्यार को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और तरक्की के लिए पूजा करती हैं। भाई भी अपनी बहनों की खुशी और सुरक्षा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ पर्व मनाने के तरीके बदल सकते हैं, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में जो अपनापन और प्यार है, वह हमेशा बना रहता है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही यह पर्व परिवार को एक साथ जोड़ने और पुराने रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर देता है। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दूसरे शहरों में रहने वाले भाइयों और बहनों ने फोन व वीडियो कॉल के जरिए भी पर्व की खुशियां साझा कीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *