Headlines

औरंगाबाद के घाटों का सौंदर्यीकरण पूरा:बिरातपुर तिवारी, शाहपुर सूर्य मंदिर घाट जगमगाया, लाइटिंग की व्यवस्था




लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर औरंगाबाद शहर के विभिन्न घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। अदरी नदी के तट पर स्थित बिराटपुर मुहल्ले के तिवारी घाट पर छठ पूजा की विशेष तैयारी की जा रही है। इस घाट पर पिछले चार दशक से छठ महापर्व का आयोजन होता आ रहा है। पौराणिक महत्व रखने वाले इस घाट पर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। घाट परिसर में स्थापित भगवान सूर्य का मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। वहीं करीब चार दशक पुराना भोलेनाथ मंदिर भी इस घाट की धार्मिक महत्ता को बढ़ाता है। छठ महापर्व का आयोजन बिराटपुर पूजा समिति की ओर से कराया जाता है। इस बार भी समिति के सदस्य पर्व को भव्य और व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। बिराटपुर पूजा समिति की विशेष तैयारी तिवारी घाट पर नगर परिषद की ओर से रंग-रोगन का कार्य कराया गया है। वहीं बिराटपुर पूजा समिति की ओर से घाट परिसर की विशेष सजावट की जा रही है। रोशनी से जगमग होगा पूरा घाट श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। समिति की योजना है कि घाट पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आवागमन में असमर्थ या परेशान श्रद्धालुओं की मदद के लिए समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी। महापर्व के समापन के बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष विक्की सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर, सचिव शशिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा और सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य सदस्य तैयारियों में सक्रिय हैं। संरक्षक मंडली और स्थानीय युवाओं का भी सहयोग मिल रहा है। सूर्य मंदिर घाट की हुई सफाई इधर, शहर के शाहपुर मुहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी रोड के सूर्य मंदिर छठ घाट पर भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की ओर से घाट की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। सौंदर्यीकरण में जुटे मजदूर दर्जनों मजदूर दिन-रात मेहनत कर घाट को बेहतर और आकर्षक स्वरूप देने में जुटे हैं। इस घाट का इतिहास काफी पुराना है। प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। घाट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता और रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे थे। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। घाट के आसपास से गुजरने वाले रास्तों और मुहल्लों में पर्याप्त रोशनी के लिए लाइटें भी लगाई जा रही हैं। नगर परिषद और सामाजिक संस्थाएं मिलकर संभाल रहीं व्यवस्था सूर्य मंदिर घाट पर छठ पूजा को व्यवस्थित बनाने में नगर परिषद के साथ सूर्य मंदिर कमेटी और विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी जुटी हैं। सामाजिक संस्थाओं की ओर से प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा इस बार भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। शहर के दोनों प्रमुख घाटों पर चल रही तैयारियों से स्पष्ट है कि इस बार भी छठ महापर्व को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आस्था, परंपरा और सेवा के संगम वाले इस महापर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। अब श्रद्धालुओं को इंतजार है उस पावन क्षण का, जब अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोग परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *