![]()
मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों के एसडीपीओ, थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इसमें अक्टूबर में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक के बाद दोपहर 3 बजे योगेंद्र कुमार ने बताया कि अक्टूबर में जिले के अलग-अलग थानों में 989 नए आपराधिक केस दर्ज हुए। पुलिस ने 1,313 केस का निपटारा किया। केस निपटाने की दर 133% रही। बेहतर जांच और तय लक्ष्य से ज्यादा केस निपटाने वाले 37 जांच अधिकारियों को पुरस्कार दिया गया। अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी अलग-अलग आपराधिक मामलों में पुलिस ने 930 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें हत्या के मामलों के 9 आरोपी भी शामिल हैं। अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने 13 देसी कट्टे और पिस्तौल के साथ 124 कारतूस जब्त किए। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत 10 एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने 283 किलो गांजा जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई। पुलिस ने 850 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की। एनडीपीएस एक्ट के तहत 37 एफआईआर दर्ज कर 50 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से कई आपराधिक घटनाएं रोकी गई हैं और लंबित केसों का निपटारा तेज हुआ है। बैठक में छठ पर्व के दौरान सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की गई। योगेंद्र कुमार ने पर्व के दौरान सुरक्षा बनाए रखने, संवेदनशील जगहों पर खास निगरानी रखने और पुलिस बल की सक्रिय तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
मधुबनी में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन:पुलिस ने 283 किलो गांजा और 850 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया; 989 नए केस दर्ज, 1,313 का निपटारा
