Headlines

भोजपुर में हवलदार के बेटे की हत्या, 15 राउंड फायरिंग:पहले पीठ में गोली मारी, फिर सिर में पिस्टल सटाकर 2 बुलेट्स दागे; दोस्त भी घायल




भोजपुर में गुरुवार को बदमाशों ने 2 युवकों पर फायरिंग करी दी। गोलीबारी में हवलदार हरेंद्र सिंह के बेटे रितिक सिंह राजपूत (24) की मौत हो गई। बदमाशों ने रितिक को पहले 2 गोलियां पीठ में मारी। जब वो गिर गया तो सिर में पिस्टल सटाकर 2 बुलेट दागी। रितिक को अस्पताल ले जाया गया था, पर जान नहीं बची। वहीं, दूसरे युवक युवराज को 2 गोलियां लगी है। एक गोली उसके प्राइवेट पार्ट के पास और दूसरी बुलेट पीठ में लगी है। युवराज अभी घायल है। उसका इलाज चल रहा है। बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की है। युवराज-रितिक समेत 4 दोस्त दो बाइक से बिहिया से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 5 बदमाशों ने रास्ते में हमला कर दिया। बाकी के 2 दोस्त बच गए। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव गांव के पास की है। वर्चस्व को लेकर हमला हुआ मृतक के दोस्त मुकुल सिंह ने बताया बदमाशों ने सबसे पहले रितिक को गोली मारी, फिर युवराज को 2 गोलियां मारी। हमलोग किसी तरह से बचे। भागने के दौरान बदमाश पीछे से गोलियां चलाते रहे। एक गोली उंगली को छूकर निकल गई। पुराने विवाद और वर्चस्व को लेकर हमला हुआ है। करीब दस दिन पहले दोनों पक्षों के परिवारों के बीच समझौता भी हुआ था। वहीं, मृतक रितिक के पिता हरेंद्र सिंह आरा में विशेष शाखा में थे। इसके बाद उनका ट्रांसफर हाल ही सुपौल जिले में हुआ था। बेटे को लगातार धमकी दी जा रही थी घायल युवराज के पिता रामावतार सिंह ने बताया कि केजी रोड स्थित दुर्गा पंडाल के पास गौली-गलौज हुई थी। इसके बाद ही बेटे को फोन पर धमकी दी जा रही थी। कहा जाता था कि गोली मार देंगे। बुधवार की सुबह भी बदमाश हमारे घर के आसपास बेटे को खोजते हुए पहुंचे थे। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *