![]()
जमुई में 24 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को जदयू जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला जदयू प्रभारी जीवन लाल चंद्रवंशी ने कहा कि 24 नवंबर का कार्यक्रम हर हाल में सफल और ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और एकजुटता के साथ आयोजन में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और जनकल्याण के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। मंत्री और पूर्व मंत्री भी होंगे शामिल जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि जमुई में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कई गणमान्य नेता शामिल होंगे। इनमें जिले के वर्तमान मंत्री दामोदर रावत और पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह भी शामिल रहेंगे। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों में जुटने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अपील की। बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, चंद्रदेव सिंह, जयनंदन सिंह, सुनील वर्णवाल, भोला खान, प्रमोद चंद्रवंशी, गरीब खान, नीतीश कुमार, बलवंत सिंह, राजेश कुमार वर्मा, प्रकाश पीयूष और सूरज कुमार समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
24 नवंबर के नीतीश संवाद की तैयारी में जुटी जदयू:जमुई में हुई तैयारी बैठक, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भागीदारी की अपील की
