Headlines

औरंगाबाद में डॉक्टर की पिटाई से शख्स की मौत:क्लीनिक में तोड़फोड़ के बाद एंबुलेंस फूंकी, 5 घंटे रोड जाम; दमकल की टीम को भगाया




औरंगाबाद गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस में आग लगा दी। निजी क्लीनिक में तोड़फोड़ की। रफीगंज-गयाजी मुख्य सड़क को करीब 5 घंटे तक जाम कर दिया। आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम को भी लोगों के विरोध का सामने करना पड़ा। दरअसल, मंगलवार को निजी अस्पताल में एक मरीज को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद परिजन और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में लाठियां चली थी। जिसमें रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकूपा गांव निवासी सिकंदर खान (45) घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना चरकूपा और आसपास के गांवों तक पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। मरीज को रेफर करने की बात पर हुआ था बवाल दरअसल, मंगलवार जिस निजी अस्पताल में विवाद हुआ था। वहां सिकंदर के दोस्त के पिता राजा चौधरी भर्ती थे। सिकंदर उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। वहां एक महिला मरीज को खून की कमी के कारण रेफर किया जा रहा था। सिकंदर ने डॉक्टर से कहा कि रेफर नहीं कीजिए, खून मैं दूंगा। इसपर डॉक्टर की ओर से कहा गया था कि यहां इलाज नहीं हो सकता है। इसके बाद विवाद हो गया। अस्पताल वालों और डॉक्टर ने सिकंदर को पीट दिया था। सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए सिकंदर की मौत के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग निजी क्लीनिक के पास पहुंच गए। ग्रामीण कह रहे थे कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोग की मांग थी कि हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियों को भी लोगों ने तोड़ दिया। इसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान थाना प्रभारी और मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की सूचना है। मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी मौके पर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार, मुफस्सिल इंस्पेक्टर मो. परवेज, नगर थाना इंस्पेक्टर रहीम आजाद खान, रफीगंज इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, औरंगाबाद इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद, थानाध्यक्ष शंभू कुमार, बीडीओ कुमार अश्विनी और अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। 5 घंटे के बाद सड़क जाम हटा वार्ड पार्षद नूरूल खान, शम्मू खान, मो. सुहैल, मो. जुबैर, पूर्व मुखिया शाहजादा शाही और फहद शाही समेत अन्य लोगों ने प्रशासन के साथ बातचीत की। करीब पांच घंटे तक चले समझौते और समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया। डॉक्टर और कंपाउंडर को हिरासत में लिया रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में डॉक्टर रंजीत कुमार और उनके कंपाउंडर सौरभ कुमार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *