Headlines

खगड़िया स्टेशन पर छठ गीतों से होगा प्रवासियों का स्वागत:घाटों पर गोताखोर तैनात; डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा




छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों के स्वागत के लिए खगड़िया रेलवे स्टेशन को सजाया जाएगा। स्टेशन परिसर में छठ के पारंपरिक गीत बजेंगे और तोरण द्वार के साथ फ्लेक्स-बैनर लगाकर यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।
वहीं, छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई के इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को डीएम विक्रम विरकर और एसपी शैलेन्द्र सिंह ने रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। स्टेशन पर 24 घंटे पानी और रोशनी निरीक्षण की शुरुआत खगड़िया रेलवे स्टेशन से हुई। डीएम ने प्रवासियों के लिए बनाए गए शेड की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। स्टेशन परिसर में 24 घंटे पेयजल, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और सजावट सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही छठ गीत बजाने और स्टेशन के आसपास तोरण द्वार लगाने के निर्देश दिए, ताकि दूसरे राज्यों से लौटने वाले लोगों को पर्व का माहौल महसूस हो। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एसडीआरएफ की नाव से घाटों का निरीक्षण रेलवे स्टेशन के बाद डीएम एसडीआरएफ की नाव से संसारपुर घाट पहुंचे। उन्होंने संसारपुर घाट, अघोरी घाट, पुल घाट, सीढ़ी घाट और बलुआही घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग मजबूत करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही अर्घ्य देने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। खतरनाक घाटों पर लगेंगे चेतावनी बोर्ड डीएम ने कहा कि जिन घाटों को खतरनाक या प्रतिबंधित घोषित किया गया है, वहां पहले से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। ऐसे घाटों पर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में सूचना वाले फ्लेक्स-बैनर लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को दूर से ही खतरे की जानकारी मिल सके और किसी अनहोनी से बचाव हो। घाटों पर चेंजिंग रूम और रोशनी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख घाटों पर चेंजिंग रूम जल्द तैयार करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि व्रती महिलाओं को कपड़े बदलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों के साथ पहुंच पथ और आसपास के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि अर्घ्य के समय कहीं अंधेरा न रहे। गोताखोर और नाविक रहेंगे तैनात सुरक्षा व्यवस्था के तहत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों, गोताखोरों और नाविकों की तैनाती की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी चिन्हित गोताखोरों और नाविकों के मोबाइल नंबर सहित सूची कंट्रोल रूम में रखने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की निर्धारित स्थानों पर मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। शांतिपूर्ण छठ आयोजन प्रशासन की प्राथमिकता डीएम ने कहा कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से समय रहते तैयारियां पूरी करें। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ धनंजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुगंध, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल, रेलवे स्टेशन सुपरिटेंडेंट, जीआरपी और आरपीएफ के इंस्पेक्टर, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *