![]()
गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बीके टाइल्स के पास हुआ। मृतक की पहचान बिंदवलिया गांव निवासी सतदेव साह के 28 वर्षीय बेटे बिट्टू साह के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सीओ की ओर से चार लाख रुपए का चेक दिए जाने के बाद जाम हटाया गया। सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था युवक बताया जाता है कि बिट्टू साह भटवा मोड़ पर मोबाइल की दुकान चलाते थे। बुधवार को वह बाइक से घर से बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान बीके टाइल्स के पास अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो बेटे और एक बेटी के पिता थे बिट्टू साह की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने एनएच-27 किया जाम हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। सीओ की ओर से चार लाख रुपए का चेक दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया। पिकअप की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया। थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि अज्ञात पिकअप की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
Source link
गोपालगंज में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:ग्रामीणों ने NH-27 जाम किया; CO से 4 लाख रुपए का चेक मिलने के बाद सड़क खोली
