Headlines

सिधरिया-पुरानी बथान में गोवर्धन पूजा पर दंगल प्रतियोगिता:नवादा, पटना और गयाजी के पहलवानों ने हिस्सा लिया, विजेता-उपविजेता को मिला नकद पुरस्कार




गयाजी के फतेहपुर प्रखंड में गोवर्धन पूजा के मौके पर सोमवार को सिधरिया और पुरानी बथान में दंगल हुए। इनमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी। पुरानी बथान में दंगल फतेहपुर के पूर्व उप प्रमुख और राजद नेता दिलीप यादव ने कराया। हीराकुरहा के सनी यादव पहले स्थान पर रहे। उन्हें सोने का मेडल और 5,000 रुपए दिए गए। बैंहरा के नीतीश यादव दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें चांदी की सिकड़ी और 2,500 रुपए का पुरस्कार मिला। सिधरिया में बजरंगी पहलवान पहले और मनी पहलवान दूसरे स्थान पर रहे। दोनों नवादा जिले के हीराकुरहा के रहने वाले हैं। सोहजना के छोटू पहलवान को भी पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया मनीष यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, पूर्व प्रमुख अरुण दादपुरी, पूर्व उप प्रमुख दिलीप यादव और राजद मीडिया प्रभारी अनिल कुमार यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *