Headlines

विदेश घूमने से महंगा हुआ छठ पर घर लौटना:दिल्ली टू बैंकॉक से ज्यादा पटना का किराया, 400% बढ़े फ्लाइट के दाम, ट्रेनों में नो रूम




फ्लाइट से छठ पर्व पर घर लौटने के लिए विदेश घूमने से भी ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट के एक टिकट की कीमत 21 हजार रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू का टिकट 8 हजार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका का 9,463 और थाईलैंड के बैंकॉक का 17,279 रुपए में मिल रहा है। सामान्य दिनों के मुकाबले पटना की फ्लाइट के किराए में औसतन करीब 183% तक उछाल दिख रहा है। किराए में 400% तक वृद्धि हुई है। दैनिक भास्कर ने छठ के पीक दिनों के हवाई किराए की सामान्य दिनों के किराए और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से तुलना की। पड़ताल में सामने आया कि बिहार लौटने के लिए यात्रियों को कई विदेशी सफर से भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। दिल्ली और कोलकाता से गया आने का किराया 14 हजार दिल्ली और कोलकाता से गया एयरपोर्ट की फ्लाइट ले सकते हैं। इस एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों की संख्या पटना की तुलना में कम है। 12 नवंबर को दिल्ली से गया का शुरुआती किराया करीब 11,365 रुपए और कोलकाता से 14,505 रुपए दिख रहा है। 13 नवंबर को दिल्ली का किराया और बढ़ जाता है, जबकि कोलकाता से आने का किराया घटता है।
18 हजार से अधिक दरभंगा आने का किराया मिथिलांचल में छठ मनाने के लिए आने वाले यात्रियों के लिए दरभंगा एयरपोर्ट महत्वपूर्ण विकल्प है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से यहां आने वाली फ्लाइट्स का किराया अलग-अलग है। 12 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा का शुरुआती किराया 18,862 रुपए दिख रहा है। मुंबई और बेंगलुरु से आने पर भी यात्रियों को 16 से 18 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
दरभंगा के लिए चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता से डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। इन शहरों से आने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट के विकल्प हैं। मुंबई के किराए में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अंतर भी मिला है। पूर्णिया आने के लिए दिल्ली से 10 हजार में टिकट सीमांचल के यात्रियों के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट एक नया विकल्प बनकर उभरा है। यहां से दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद सहित प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी है। 12 नवंबर को दिल्ली से पूर्णिया आने का सीधा टिकट करीब 10 हजार रुपए में उपलब्ध दिखा। वहीं, कोलकाता से आने का किराया करीब 4 हजार रुपए है। 13 नवंबर को इन रूटों पर किराए में बदलाव दिख रहा है। पूर्णिया के लिए चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु से डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है।

अब जानिए ट्रेनों का हाल, नियमित गाड़ियों में सीटें फुल दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता की सभी प्रमुख नियमित ट्रेनों में 20 नवंबर तक नो रूम (टिकट बुकिंग बंद) की स्थिति बन गई है। इस दोतरफा दबाव (आने और जाने) से निपटने के लिए रेलवे और राज्य परिवहन विभाग नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद यात्रियों के लिए 236 स्पेशल ट्रेनों, 30% किराए की छूट के साथ 200 विशेष बसों और शेयरिंग टैक्सी का समाधान तैयार किया गया है। समस्या : 10 प्रमुख ट्रेनों में 20 नवंबर तक टिकट नहीं, स्लीपर से एसी तक लंबी वेटिंग पटना से दिल्ली और अन्य महानगरों की 10 सबसे लोकप्रिय नियमित ट्रेनों में अगले दो हफ्तों तक टिकट मिलना नामुमकिन है। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध, श्रमजीवी, पूर्वा, विक्रमशिला, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, सिकंदराबाद, पुणे और संघमित्रा एक्सप्रेस में नो रूम है। छठ से पहले घर आने और पर्व खत्म होते ही ड्यूटी पर लौटने वाले दोनों ही तरह के यात्रियों के सामने वेटिंग लिस्ट 200 से 300 के पार पहुंच चुकी है या टिकट बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है। समाधान 1: 236 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं नियमित ट्रेनों के भारी दबाव को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने राज्यभर से 134 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है, जबकि अन्य जोनों की 102 ट्रेनें बिहार से होकर गुजर रही हैं। कुल 236 पूजा स्पेशल ट्रेनें 5 दिसंबर तक पटरी पर रहेंगी। उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और बरौनी रूट से करीब 80 और दक्षिण बिहार के पटना, दानापुर और गया रूट से 54 स्पेशल ट्रेनें दी गई हैं। समाधान 2: 200 स्पेशल बसें, 30% छूट भी ट्रेनों में जगह न मिलने पर परिवहन विभाग ने अंतरराज्यीय रूटों पर कमर कसी है। बिहार के प्रमुख शहरों के लिए दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन 200 विशेष बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों को राहत देने के लिए टिकट दर पर 30% का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। दिल्ली/एनसीआर और पटना के बीच 24 स्पेशल बसें चल रही हैं। समाधान 3: 3500 रुपए में टैक्सी यदि ट्रेन और बस दोनों में कन्फर्म सीट न मिले, तो पटना की स्थानीय ट्रैवल एजेंसियों ने पर्सनल और शेयरिंग कैब का विकल्प खोला है। पटना-दिल्ली (लगभग 1050 किमी) के बीच पूरी गाड़ी बुक करने के अलावा प्रति सीट 3500 से 4500 रुपए में शेयरिंग बुकिंग की जा रही है। ट्रैवल एजेंसियों के पास त्योहारी सीजन में ग्रुप और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए डोर-टू-डोर पिकअप की मांग बढ़ गई है। जरूरत पड़ने पर और बढ़ाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने कहा, ‘छठ पूजा और उसके बाद की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट के पुख्ता इंतजाम हैं। छठ के बाद वापसी की भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार फेरे और ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।’ नोट- फ्लाइट किराया के लिए स्रोत MakeMyTrip और ixigo की डेट-वाइज उपलब्ध लिस्टिंग।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *