Headlines

बिहटा में गोली मारकर ड्राइवर की हत्या:घर में घुसकर अपराधियों ने सिर में दागी बुलेट; एक खोखा बरामद, पत्नी मायके में थी




पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर सिर में गोली मारी है। मृतक की पहचान इरफान इमाम उर्फ कल्लू(32) के रूप में हुई है। पिछले दो साल से सिमरी गांव में किराए के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे दो युवक घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। इरफान ने दरवाजा खोला, तभी एक युवक ने उसके सिर में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक इरफान की मौत हो चुकी थी। इस बीच मृतक का मोबाइल लेकर दोनों बदमाश फरार हो हए। वारदात के समय पत्नी मायके में थी घटना के समय इरफान की पत्नी नेहा प्रवीण अपने छोटे बेटे के साथ मायके गई थी। सिर्फ बड़ा बेटा था, जो सो रहा था। घटनास्थल से एक खोखा मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की वजह अभी क्लियर नहीं है। मृतक की पत्नी नेहा प्रवीण ने बताया कि एक माह पहले भी मेरे पति पर हवाई फायरिंग हुई थी जब हम लोग भोजपुर जिला से बाइक से घर लौट रहे थे। साजिश के तहत मारा गया है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी मिली कि सिमरी गांव में इरफान इमाम उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया गया है।
FSL टीम को बुलाया गया है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मृतक की पत्नी और परिवार से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *