Headlines

पटना में चालक ने ही चुराई मालिक की बोलेरो पिकअप:गैरेज में कटवाकर 50 हजार में बेचा; तीन गिरफ्तार




पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में बोलेरो पिकअप चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में गाड़ी का चालक अभिषेक कुमार (19), नरेश कुमार प्रसाद और गैरेज संचालक मो. सुलतान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को वाहन मालिक संदीप कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने चालक अभिषेक पर अज्ञात चोरों से मिलकर गाड़ी चोरी कराने का आरोप लगाया था। SDPO1 राजेश रंजन ने बताया कि मामले में कदमकुआं थाना कांड संख्या 819/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। नगर पुलिस अधीक्षक मध्य के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चालक अभिषेक ने बताया कि चोरी की बोलेरो पिकअप को सुलतान गैरेज के मालिक के हाथ 50 हजार रुपये में बेच दिया गया था। गाड़ी के पार्ट पुर्जे बरामद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मसौढ़ी मोड़ और बैरिया के पास स्थित गैरेज से गाड़ी के कटे हुए पुर्जे बरामद किए। इनमें चार चक्के रिम सहित, इंजन और चेसिस के अवशेष शामिल हैं। इसके अलावा पांच लीटर का गैस सिलेंडर और गाड़ी काटने वाला गैस कटर भी बरामद किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *