Headlines

बेनीपुर में चोरों ने आठ घरों को बनाया निशाना:चार घरों से 35-40 लाख के गहने, नकदी ले गए, बाहर से कमरा लॉक कर दिया वारदात को अंजाम




मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की जनार पंचायत के बेनीपुर गांव में चोरों ने आठ घरों को निशाना बनाया। इनमें चार घरों से करीब 35 से 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी हुए। चोरों ने शिक्षक सुधीर कुमार सिंह, अरविंद ठाकुर, मनोज सिंह और नवल पांडे के घरों में चोरी की। बताया गया कि वे ऊपरी मंजिल की सीढ़ियों से घरों में दाखिल हुए। चोरों ने घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, ताकि लोग बाहर न निकल सकें। शिक्षक सुधीर कुमार सिंह के घर से करीब 10 लाख रुपए के गहने और 50 हजार रुपए नकद चोरी हुए। अरविंद ठाकुर के घर से करीब 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने गायब हुए। मनोज सिंह के घर से 5 से 8 लाख रुपए के गहने और कीमती सामान चोरी हुए। नवल पांडे के घर से भी सामान चोरी हुआ। सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 4:22 बजे उनकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर मदद मांगी। दूसरे लोगों के दरवाजे भी बाहर से बंद थे। बाद में ग्रामीणों ने दरवाजे खोले। सूचना मिलने पर बेदौल ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से स्वान दस्ते की टीम भी जांच के लिए पहुंची। ग्रामीणों ने इलाके में कथित नशे के अड्डों और अवैध शराब के कारोबार पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *