![]()
विधायक अनंत सिंह अपने दामाद को 2 करोड़ रुपए की डिफेंडर कार गिफ्ट करेंगे। छोटे बेटे अभिनव को जनेऊ में 80 लाख रुपए की BMW कार गिफ्ट करने वाले हैं। 25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शादी होने वाली है। इससे पहले पटना से नदवां तक तैयारी की जा रही है। 10 बीघा में पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां देश-विदेश के कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। घुड़दौड़ के विजेता को इनाम में थार दिया जाएगा। भास्कर की स्पेशल रिपोर्ट में जानिए, अनंत सिंह कितनी संपत्ति के मालिक हैं। उनके आय का प्रमुख सोर्स क्या है। अनंत सिंह के पास है 106 करोड़ रुपए की संपत्ति 2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामें में अनंत सिंह ने आधिकारिक तौर पर अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। इसके मुताबिक चल और अचल मिलाकर इनके पास 106 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनमें 60 फीसदी से ज्यादा संपत्ति अनंत सिंह की पत्नी और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी के नाम पर है। लगभग 40 फीसदी संपत्ति अनंत सिंह के नाम है। अनंत सिंह के नाम लगभग 40 करोड़ रुपए और इनकी पत्नी नीलम देवी के नाम पर 63 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियों में है अनंत सिंह का शेयर हलफनामे के मुताबिक तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियों में अनंत सिंह की हिस्सेदारी है। ये हिस्सेदारी पति-पत्नी दोनों के नाम से है। अनंत सिंह के नाम से पटना की दर्प (Darp) कंस्ट्रक्शन में 34.375 प्रतिशत का शेयर है। इसमें इनका कुल 10.18 करोड़ का इन्वेंस्टमेंट है। इसी कंपनी ने फ्रेजर रोड स्थित ‘द मॉल’ बनाया और उसे चला रही है। इसके अलावा यह कंस्ट्रक्शन कंपनी पटना और आसपास के शहरों में कमर्शियल और रेसिडेंशियल फ्लैट बनाती है। अनंत सिंह की पत्नी दो अन्य कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनर हैं। इनका राजननंदनी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में 19000 इक्विटी शेयर है। इसका पर्चेज कॉस्ट 19 लाख रुपए है। वहीं, एसएसजीसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में 25000 इक्विटी शेयर की मालकिन हैं। इसका कुल पर्चेच कॉस्ट 2.50 लाख लाख रुपए है। इस हिसाब से कंस्ट्रक्शन कंपनी में इनका इन्वेस्टमेंट 21.5 लाख रुपए का है। ये दोनों कंस्ट्रक्शन कंपनियां दिल्ली-एनसीआर में आपर्टमेंट, रेसिडेंशियल फ्लैट और कमर्शियल बिल्डिंग बनाने का काम करती हैं। नदवां से पटना तक 26 करोड़ की जमीनें अनंत सिंह के पास जितनी जमीनें हैं, उनमें 90 फीसदी जमीनें उनकी पत्नी नीलम देवी के नाम पर है। अनंत सिंह के नाम पर पटना के बढ़ना में 5 एकड़ कृषि योग्य जमीन हैं, जिनकी कीमत 15 लाख रुपए है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर बाढ़ के नदवां, बरियारपुर, गोअर, समनहुआ में करीब 1.50 करोड़ रुपए की एग्रीकल्चर लैंड है। वहीं बात करें गैर कृषि योग्य जमीनों की तो पारिवारिक घर के मकान में वन फोर्थ शेयर के अलावा 39 डिसमिल की अलग से जमीन है। दोनों की कीमत लगभग 1.33 करोड़ रुपए बताई गई है। इनकी पत्नी के नाम पर पटना के पाटलिपुत्र, बंदर बगीचा, बेढ़ना, बिड़ला मंदिर रोड, बोरिंग कैनाल रोड के अलावा यूपी के नोएडा में जमीन है। इन जमीनों की कुल कीमत 6.95 करोड़ रुपए है। अनंत सिंह और नीलम देवी की नॉन एग्रीकल्चर जमीन की करेंट मार्केट प्राइस देखें तो ये तकरीबन 25 करोड़ रुपए है। इनमें नीलम देवी की संपत्ति 24 करोड़ रुपए और अनंत सिंह के नाम पर 1 करोड़ रुपए की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। दिल्ली के सबसे पॉश इलाके GK-2 और गुड़गांव में फ्लैट अगर बात करें कमर्शियल बिल्डिंग की तो बाढ़ से लेकर दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में एक ग्रेटर कैलाश-2 से लेकर हरियाणा के गुड़गांव तक में अनंत सिंह की प्रॉपर्टी है। हलफनामे के मुताबिक अनंत सिंह के नाम पर 1500 स्क्वेयर फीट की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पटना के फ्रेजर रोड में है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। वहीं, पत्नी नीलम देवी के नाम पर पटना के पाटलिपुत्र, बंदर बगीचा, बेढ़ना, साउथ कृष्णापुरी के साथ हरियाणा के गुड़गांव में बिल्डिंग-फ्लैट्स है। इन सबकी मौजूदा मार्केट प्राइस 13.90 लाख रुपए है। इस हिसाब से देखें तो अनंत सिंह और नीलम देवी की कमर्शियल बिल्डिंग की मौजूदा मार्केट प्राइस लगभग 24 करोड़ रुपए है। वहीं बात करें रेसिडेंशियल फ्लैट की तो ये अनंत सिंह के पास नदवां में 4.50 लाख रुपए की 5 डिसमिल जमीन पर बनी है। वहीं, इनकी पत्नी नीलम देवी के नाम पर पटना के वैष्णवी दयानंद अपार्टमेंट, ग्रेटर कैलाश-2 में फ्लैट है। इन दोनों प्रॉपर्टी की करेंट मार्केट प्राइस 3.65 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो अनंत सिंह और नीलम देवी की 3.69 करोड़ रुपए की रेसिडेंशयल बिल्डिंग है। काफिले में लैंड क्रूजर से फॉर्च्यूनर सिग्मा तक हलफनामे में अनंत सिंह की तरफ से बताया गया है कि उनकी और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 6 गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं। इनमें 2.7 करोड़ रुपए की लैंड क्रूजर से लेकर 48 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर सिग्मा तक शामिल हैं। इसके अलावा अनंत सिंह के नाम पर महिंद्रा एक्सयूवी 500 भी रजिस्टर्ड कराई गई है। वहीं, नीलम देवी के नाम पर थार और इनोवा किस्ट्रा रजिस्टर्ड कराया गया है। तिजोरी में 800 ग्राम सोना और 6 किलो चांदी अनंत सिंह और उनकी पत्नी के पास लगभग 850 ग्राम सोने के गहने हैं। इनमें 150 ग्राम खुद अनंत सिंह के पास हैं, जबकि 701 ग्राम उनकी पत्नी नीलम देवी के पास हैं। इनकी कुल कीमत 77.16 लाख रुपए है। सोने के अलावा नीलम देवी के पास 6.3 किलो चांदी के आभूषण और बर्तन हैं। इनकी कीमत 9.45 लाख रुपए रुपए हैं। इस हिसाब से देखें तो अनंत सिंह और इनकी पत्नी के पास 91.61 लाख के सोना-चांदी के जेवरात हैं। अनंत सिंह के दरवाजे पर गाय के साथ हाथी-घोड़ा भी अनंत सिंह जानवरों के शौकीन भी माने जाते हैं। इनके पास गाय के अलावा अलग-अलग नस्ल के घोड़े हैं। अनंत सिंह हाथी भी पालते हैं। एफिडेविट में इन्होंने अपने जानवरों की कीमत 1.90 लाख रुपए बताई है। अनंत सिंह पर 2.51 करोड़ रुपए का लोन अनंत सिंह और उनकी पत्नी पर करीब 25 करोड़ की लाइबिलिटी यानी लोन है। इनमें 23.51 करोड़ रुपए का लोन नीलम देवी पर और 2.47 करोड़ का लोन अनंत सिंह के नाम पर है।
Source link
डिफेंडर गिफ्ट करनेवाले अनंत सिंह कहां से लाते हैं पैसा:पटना से दिल्ली तक प्रॉपर्टी, 3 कंस्ट्रक्शन कंपनी में हिस्सेदार, 100 करोड़ की घोषित संपत्ति
