![]()
दानापुर में एक छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पिता ने छह लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान प्रखंड ऑफिस में विकास मित्र के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार राम के पुत्र अविनाश कुमार(19) के रूप में हुई है। ग्रेजुएशन में पढ़ता था। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगहारा स्थित फुटानी बाजार की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम करीब सात बजे अविनाश के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन पर बात करते हुए वह घर से यह कहकर निकला कि पास के देवी चौरा मंदिर जा रहा है और कुछ देर में लौट आएगा। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि कुछ लोग मिलकर अविनाश के साथ मारपीट कर रहे हैं। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, अविनाश सड़क पर मृत पड़ा था। उसके गले पर गहरे निशान थे। पिता दिलीप कुमार राम ने गांव के ही छह लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मां का रो-रोकर बुरा हाल हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सारण जिले के दिघवारा सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार रोते हुए कह रही थी कि अब कौन रोज 10-20 रुपए मांगते हुए ‘मम्मी-मम्मी’ कहकर उसके पास आएगा। ‘आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई’ वहीं, इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फुटानी बाजार में एक युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
दानापुर में छात्र की गला दबाकर हत्या:पिता ने छह लोगों पर लगाया आरोप, 2 हिरासत में; फोन आने के बाद घर से निकला था
