![]()
आंध्र प्रदेश के CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 500, 1,000 और 2,000 रुपए के नोट बंद कर देने चाहिए। सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोट ही चलन में रहने चाहिए। नायडू के मुताबिक, बड़े नोटों का चलन कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पहले भी डिजिटल करेंसी को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी थी। अब वे फिर इस मुद्दे को उठाएंगे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
आंध्र सीएम बोले-₹500, ₹1,000 के नोट बंद कर देने चाहिए:सिर्फ ₹100-₹200 रुपए के नोट चलें, डिजिटल पेमेंट से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक
