Headlines

दिवाली-बलिप्रतिपदा पर आज भारतीय बाजार बंद:कमोडिटी एक्सचेंज शाम 5 बजे खुलेगा; कोरियाई बाजार 4% चढ़ा, अमेरिकी बाजार में भी तेजी रही




बलिप्रतिपदा के मौके पर आज 10 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। हालांकि, कमोडिटी मार्केट MCX शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहेगा। NCDEX यानी नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेगा। राजा बलि की पाताल से वापसी की कथा से जुड़ी है बलिप्रतिपदा पौराणिक कथाओं के मुताबिक, यह दिन दानवीर असुर राजा बलि की पृथ्वी पर प्रतीकात्मक रूप से वापस आने की खुशी में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार ने राजा बलि को पाताल लोक का राज्य दिया था और उन्हें साल में एक बार अपनी प्रजा से मिलने पृथ्वी पर आने का वरदान दिया था। हिंदू पंचांग के हिसाब से यह दिन नए शुक्ल पक्ष की शुरुआत का भी संकेत देता है। सेंसेक्स कल 107 अंक चढ़कर 81,107 पर बंद हुआ था 9 नवंबर को सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,107 पर बंद हुआ। निफ्टी 58 अंक ऊपर है, ये 25,045 के स्तर पर पहुंच गया। आज के कारोबार में सरकारी बैंक और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। वहीं आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली। कोरिया का बाजार 4% से ज्यादा चढ़ा अमेरिकी बाजार कल चढ़कर बंद हुआ विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 43,221 करोड़ के शेयर खरीदे 2026 में शेयर बाजार की 16 छुट्टियां, 14 निकल चुकीं MCX और NCDEX की टाइमिंग में अंतर क्यों? दोनों एक्सचेंज की टाइमिंग में अंतर की वजह कमोडिटी बेस है। NCDEX पर कृषि उपज जैसे चना, सोयाबीन ट्रेड होता है। इनका बाजार मंडियों के समय के साथ शाम को खत्म हो जाता है। इसके उलट, MCX पर सोना, चांदी, कच्चा तेल और तांबा जैसी अंतरराष्ट्रीय कमोडिटीज में ट्रेडिंग होती है। इन विदेशी बाजारों जैसे अमेरिकी मार्केट NYMEX और COMEX के रेट्स भारतीय समयानुसार शाम और रात में सबसे ज्यादा बदलते हैं। इसीलिए निवेशकों को ग्लोबल कीमतों में उतार-चढ़ाव का फायदा उठाने का मौका देने के लिए MCX को रात 11:30 बजे तक खुला रखा जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *