दीपावली से ठीक एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में जमकर आतिशबाजी हुई। इससे सोमवार सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई थी। दिल्ली के AIIMS के आसपास रविवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 387 दर्ज किया गया, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक यह गंभीर श्रेणी में है। मध्य प्रदेश के शहरों में रात में ठंड और सुबह धुंध छा रही है। भोपाल, इंदौर में भी न्यूनतम तापमान कम हुआ है। बीती रात 14 शहरों में पारा 14 डिग्री से कम रहा। इनमें इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी भी शामिल हैं। यूपी में ठंड बढ़ गई है। दिवाली की सुबह लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत 10 शहरों में धुंध छाई रही। इधर, श्रावस्ती, देवरिया, महराजगंज, बिजनौर, गोंडा और संभल समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। देशभर से मौसम की तस्वीरें
Source link
आतिशबाजी से दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंचा:एमपी के 14 शहरों में पारा 15°C से कम, यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा
