Headlines

Bihar Diwali News | Samrat Choudhary Visit & Tej Pratap Yadav Controversy


.

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। आज दीपवाली है। दीपोत्सव के मौके पर सीएम सम्राट चौधरी पटना के आशियाना-दीघा स्थित दलित बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। महराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 33 साल के SSB जवान ने सुसाइड कर लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. बिहार में धूम-धाम से मनाई जा रही दीपावली

आज दीपवाली है। दीपोत्सव के मौके पर सीएम सम्राट चौधरी पटना के आशियाना-दीघा स्थित दलित बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि बिहार सरकार 1 दिसंबर से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे उपभोक्ता अपनी स्वेच्छा से इस सुविधा को छोड़ सकेंगे। बिहार में दीपावली की धूम है। लोग अपने घरों, दुकानों, ऑफिस और कारखानों में मां लक्ष्मी की पूजा की गई। पूरी खबर पढ़ें

2. PM को भी देंगे बेटी की शादी का कार्ड’

मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा है कि बेटी की शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं को शादी में बुलाएंगे। अनंत सिंह ने शादी का निमंत्रण कार्ड दिखाते हुए कहा कि मैं खुद हर जगह जाकर अपने दोस्तों और यारों को न्योता दूंगा। पूरी खबर पढ़ें

3. जवान का अपहरण, 2 दिन बाद लाश मिली

बेखौफ स्मैक तस्करों ने जिस जवान का अपहरण कर लिया था उसका शव दो दिन बाद मिला। तस्करों के हमले में दो दिन पूर्व लापता टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर कुमार का शव शनिवार सुबह काको थाना क्षेत्र के नदियांवा गांव के पास दरधा नदी से बरामद हुआ। जवान की लाश मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जवान का हथियार और मोबाइल बरामद कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें

4. ‘बिहारियों को अपमानित करने वालों को हिसाब देना’

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की जुबान में अब सीधे तौर पर राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई लड़ने की ताकत नहीं बची है। जिसके चलते वे उत्तर प्रदेश में अपने करीबियों और समर्थकों के माध्यम से बिहार के लोगों को लगातार अपमानित करवा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार के मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

5. SSB जवान ने सीने पर गोली मारकर जान दी

महराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 33 साल के SSB जवान ने सुसाइड कर लिया। शनिवार रात उन्होंने सर्विस राइफल से सीने में गोली मार ली। मंजीत ने ड्यूटी पर जाने के लिए सर्विस राइफल ली थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान वह कैंप की सीढ़ियों के नीचे मृत मिले। घटना शनिवार रात 2 बजे खनुआ पोस्ट पर हुई। बिहार के रहने वाले मंजीत 5 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

6. तेज प्रताप यादव इंडियन पॉलिटिक्स के ‘जोकर’ हैं’

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन-2 के विजेता और पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को इंडियन पॉलिटिक्स का ‘जोकर’ बताया है। उन्होंने तेज प्रताप के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया है। शहजाद ने तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें गंभीरता से नहीं लेते और न ही कोई अन्य उन्हें गंभीरता से लेता है। यहां तक कि तेज प्रताप को उनके परिवार और बिहार में भी गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने तेजप्रताप को भारतीय राजनीति का ‘जोकर’ तक करार दिया। पूरी खबर पढ़ें

7. पत्नी से वीडियो कॉल पर बात, फिर किया सुसाइड

नालंदा के रंगीला विगहा गांव के 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया, जो उसके मोबाइल से पुलिस को मिला है। सुसाइड के दौरान पत्नी वीडियो कॉल पर थी। पत्नी ने कॉल काटकर घरवालों को भी बताया, लेकिन तब तक युवक फांसी लगा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके रजौली गई थी। युवक दीपावली और छठ को लेकर पत्नी को लगातार घर बुला रहा था, लेकिन उसकी पत्नी ने दीपावली पर घर आने से मना कर दिया था। पत्नी का कहना था कि वो दो महीने बाद ससुराल आएगी। इसी से नाराज युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें

8. एक लाख रुपए बकाया लेने गए युवक की हत्या

समस्तीपुर के विभूतिपुर में पांच दिनों से लापता युवक की हत्या की गई है। 5 दिनों बाद हत्या के आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बेगूसराय के एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। हत्या वाले दिन युवक मेरे पास एक लाख रुपए बकाया लेने आया पहुंचा था। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि अपने एक साथी के साथ युवक की गला घोंटकर हत्या की। फिर उसकी बॉडी को बेगूसराय के सिमरिया घटा पर गंगा में फेंक दी। पूरी खबर पढ़ें

9. मनीष कश्यप-अनुष्का ने बताई अपनी लव स्टोरी

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का को लेकर खुलासा किया था। अब मनीष ने अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। मनीष ने कहा कि अनुष्का ने 2020 से मुझे में पहली बार मैसेज किया था। तब वो नाबालिग थी और 11वीं में पढ़ती थी। 2 साल तक अनुष्का ने लगातार मैसेज किया, इसके बाद मैंने रिप्लाई किया था। उस वक्त में रिपोर्टिंग करता था, मेरे चैट्स में मैसेज आते थे, इस कारण में उनका मैसेज नहीं देख पाया था। पूरी खबर पढ़ें

10. बिहार में कल मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

बिहार में कल यानी सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय कई जिलों में हल्की धुंध रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।