![]()
अररिया की विस्टोरिया पंचायत के वार्ड नंबर 16 में रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 25 वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई। हादसे के समय वह सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक राजन कुमार, अवधेश मेहता का पुत्र था। वह अपने नाना के घर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच फारबिसगंज प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रवण आलम ने बताया कि राजन अपने नाना के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला,मौत:अररिया के विस्टोरिया पंचायत के पास एक्सीडेंट, नाना के घर आया हुआ था
