![]()
पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में ग्रेवेटिव मॉल के पास स्थित विजय अमन अपार्टमेंट के नीचे कंप्यूटर दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें आसपास की दुकानों तक फैलने लगी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के साथ ही अपार्टमेंट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब 30 से 40 लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे बड़ा हादसा टल गया। दीपक से आग लगने की आशंका जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कंप्यूटर दुकान में जल रहे दीपक से आग लगी थी। इसके बाद आग बगल की कपड़े की दुकान और आसपास की अन्य दुकानों में फैलने लगी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। कोई जानी नुकसान नहीं इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग से दुकानों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय पर दमकल की टीम पहुंचने और रेस्क्यू अभियान चलाने से बड़ी अनहोनी टल गई। इसके अलावा मनेर के आजाद नगर के एक कबाड़ी दुकान में आग लग गई है। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने बताया कि मौके पर हमारी टीम मौजूद है। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रयास जारी है।
Source link
कंकड़बाग में अपार्टमेंट के नीचे दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, बिल्डिंग से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
