![]()
बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पुलिस पर गोली चलाने वाले अपराधियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई होगी। पुलिस अपराधियों के पास फूलों की माला लेकर नहीं जाएगी। अपराधी पुलिस पर हमला करेंगे या गोली चलाएंगे, तो पुलिस अपनी सुरक्षा के लिए जवाब देगी। रविवार शाम गया शहर के गोदावरी स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने एनकाउंटर को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। सुमन ने कहा कि बिहार में पहले भी एनकाउंटर होते रहे हैं। पुलिस को अपराधियों के सामने बेबस होकर खड़े रहने की जरूरत नहीं है। अपराधियों की जाति देखकर नहीं होती कार्रवाई मंत्री ने कहा कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। अगर कोई अपराधी पुलिस टीम पर हमला करता है, तो पुलिस आत्मरक्षा में कार्रवाई करेगी। कानून को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष की ओर से पुलिस कार्रवाई पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जाति देखकर नहीं होती। अपराधी की पहचान उसके अपराध से होती है, जाति या समुदाय से नहीं। कानून की नजर में सभी बराबर हैं और अपराध करने वाले हर व्यक्ति को कानून के अनुसार कार्रवाई का सामना करना होगा। अपराधियों को कानून से ऊपर रहने की छूट नहीं डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। सरकार आम लोगों की सुरक्षा और प्रदेश में कानून का राज कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून से ऊपर रहने की छूट नहीं दी जा सकती। उनका यह बयान बिहार में पुलिस मुठभेड़ और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच आया है। मंत्री ने पुलिस की जवाबी कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को गलत बताना उचित नहीं है।
Source link
संतोष सुमन बोले-पुलिस पर गोली चलाने वालों को जवाब मिलेगा:अपराधियों के पास माला लेकर नहीं जाएगी पुलिस, जाति देखकर नहीं होती कार्रवाई
