Headlines

दीपावली-काली पूजा पर अररिया में सुरक्षा कड़ी:चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर; सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात




अररिया में दीपावली और काली पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नगर थाना क्षेत्र के चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और काली मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ दंडाधिकारी भी ड्यूटी करेंगे। त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। गश्ती दल और टाइगर मोबाइल की टीम को लगातार इलाके में भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये पुलिसकर्मी शहर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर कार्रवाई करेंगे। बाजारों और पूजा स्थलों पर निगरानी त्योहार के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और पूजा स्थलों पर निगरानी रखी जाएगी। थानाध्यक्ष ने लोगों से दीपावली और काली पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *