Headlines

बांका डीएम ने महादलित टोले में ग्रामीणों संग मनाई दीपावली:बच्चों को मिठाई और पटाखे बांटे, सड़क, पेयजल और शिक्षा की समस्याएं सुनीं




बांका के डीएम अंशुल अग्रवाल ने शनिवार देर शाम अमरपुर प्रखंड की सलेमपुर पंचायत के खेमीचक महादलित टोले में ग्रामीणों के साथ दीपावली मनाई। जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

डीएम ने बच्चों को मिठाई और पटाखे बांटे। उन्होंने ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं बताई

डीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठकर टोले की सुविधाओं के बारे में बात की। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं और जरूरतें बताईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। प्रशासन और आम लोगों के बीच विश्वास

डीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास और खुशहाली पहुंचाना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन और आम लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होता है।

उन्होंने दीपावली और छठ के दौरान बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। डीएम ने अभिभावकों से कहा कि पटाखे जलाते समय बच्चों को अकेला न छोड़ें और उन्हें ज्वलनशील चीजों से दूर रखें। मौके से आई तस्वीरें…. जलाशयों पर बच्चों की विशेष निगरानी रखने की सलाह वहीं, छठ पर्व के दौरान घाटों एवं जलाशयों पर बच्चों की विशेष निगरानी रखने तथा उन्हें पानी के नजदीक अकेले नहीं जाने देने की अपील की।

डीएम ने जिलेवासियों से दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने का आग्रह किया। इस आयोजन के माध्यम से जिला प्रशासन ने सामाजिक समानता, समरसता और प्रशासन एवं आम जनता के बीच बेहतर संवाद का संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *