![]()
बांका में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र में नरीपा मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान मंझगाय निवासी वशिष्ठ प्रसाद सिंह के बेटे टुपेश सिंह(35) के रूप में हुई है। वह रजौन बाजार में घर बनाकर परिवार के साथ रहता था। टुपेश अपने दोस्त कुंदन कुमार गुप्ता के साथ एक बाइक पर दूध लेने नरीपा गांव जा रहा था। कुंदन रजौन बाजार निवासी विजय गुप्ता के बेटे हैं। हादसे में तीनों युवक हुए घायल नरीपा गांव के पास नहर के पास उनकी बाइक की टक्कर नरीपा निवासी गिरजानंद सिंह के बेटे उमंग कुमार की बाइक से हो गई। टक्कर में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान टुपेश की मौत हो गई। 2 बेटियों का था पिता
टुपेश की पत्नी पूनम कुमारी हैं। उनकी पांच साल की बेटी सुप्रिया और दो साल की बेटी जयश्री हैं। टुपेश की मौत की खबर मिलने के बाद उनके माता-पिता बदहवास हो गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया जाएगा।
थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
