Headlines

जहानाबाद की जिला पदाधिकारी ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली:महादलित टोले में बांटी मिठाइयां, खिलौने और पटाखे




जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने रतनी फरीदपुर प्रखंड के रघुनीचक महादलित टोले में बच्चों और स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली मनाई। यह कार्यक्रम बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ। जिला पदाधिकारी ने बच्चों के साथ दीप जलाए और उन्हें मिठाइयां, खिलौने और चुरचुरी पटाखे बांटे। उन्होंने बच्चों के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए। लोगों से उनकी समस्याएं जानी उन्होंने बच्चों से बातचीत की और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जाना। ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां बताईं। जिला पदाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी पहल का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *