Headlines

अनंत सिंह बेटी की शादी में 150 डिश बनवा रहें:4 लाख लोगों के खाने का इंतजाम, कहा- पीएम को भी देंगे कार्ड; सभी का स्वागत




मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा है कि बेटी की शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं को शादी में बुलाएंगे। अनंत सिंह ने शादी का निमंत्रण कार्ड दिखाते हुए कहा कि मैं खुद हर जगह जाकर अपने दोस्तों और यारों को न्योता दूंगा। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी लोगों से शादी में आने की अपील की। अनंत सिंह ने कहा कि बेटी की शादी में हिंदुस्तान-पाकिस्तान समेत जहां से भी लोग आना चाहें, उनका स्वागत है। शादी में 4 लाख लोगों के खाने का इंतजाम है। 150 से ज्यादा डिश रहेंगे। शादी में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा अनंत सिंह ने कहा शादी में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और अपने दोस्तों को निमंत्रण देंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को वह शादी का कार्ड दे चुके हैं।
सोनू सूद, मनोज तिवारी समेत 3 दर्जन कलाकारों को न्योता अनंत सिंह ने बताया कि बेटी की शादी में फिल्म और संगीत जगत के करीब तीन दर्जन कलाकारों को बुलाने की तैयारी है। इनमें सोनू सूद, मनोज तिवारी, मैथिली ठाकुर, अक्षरा सिंह और पवन सिंह समेत कई कलाकार शामिल हैं। शादी को लेकर उनके पैतृक गांव लदमा में भव्य मंडप सजाया जा रहा है। गांव में पूजा-पाठ और अन्य रस्मों के साथ तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 4 लाख लोगों के खाने का इंतजाम, 150 से ज्यादा व्यंजन शादी में आने वाले मेहमानों के लिए बड़े स्तर पर खाने का इंतजाम किया जा रहा है। अनंत सिंह के मुताबिक, करीब 4 लाख लोगों के भोजन की तैयारी है। खाने में 150 से अधिक तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। शादी में घुड़सवारी समेत कई खास आयोजन भी होंगे।
मैं दिवाली नहीं मनाता हूं दीपावली मनाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने दीपावली के बारे में सुना है, लेकिन वह इसे मनाते नहीं हैं। हम नहीं मनाते दीपावली।
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की होने वाली है शादी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। शादी से पहले परिवार में कई रस्में और आयोजन होंगे। इसके लिए लदमा गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अनंत सिंह की बेटी शिवांगी तस्वीर आई सामने दूसरी तरफ मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी की तस्वीर भी सामने आई है। शिवांगी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर ली है और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। उनकी शादी 25 नवंबर को पटना के बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार से होने वाली है। ऋषिकेश अमेरिका में नौकरी करते हैं और उन्होंने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
अनंत सिंह की मुश्किलें दूर करने को अखंड रामचरितमानस पाठ 108 लोग बारी बारी से रामचरितमानस का पाठ कर रहे मोकामा विधायक अनंत सिंह के कल्याण और संकट दूर करने के लिए नदवां गांव में अखंड रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। जो शनिवार से शुरू हुआ। 108 लोग बारी बारी से रामचरितमानस का पाठ कर रहे है जो 9 नवंबर तक होगा। 10 नवंबर को 108 लोग मिलकर सुंदरकांड पाठ करेंगे। 10 नवंबर को कार्यक्रम का समापन होगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। गांव के लोग कहते हैं कि अनंत सिंह की परेशानी पूरे गांव की परेशानी है। गांव के लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि अनंत सिंह और उनके परिवार पर आई विपत्ति दूर हो। दरअसल, विधायक अनंत सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। एमएसली चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार को सपोर्ट किया, उसकी हार हो गई। जदयू ने पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद दुलारचंद हत्याकांड में उन्हें सरेंडर करने का भी आदेश है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *