Headlines

पंजाब में सुपौल के युवक की मौत:काम से लौटते समय कार ने मारी टक्कर. दिवाली पर गिफ्ट लेकर लौटने का किया था वादा




सुपौल के युवक की पंजाब के ब्यास में सड़क पार करते समय कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान छातापुर प्रखंड की ग्वालपाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी सूरज उरांव(25) के रूप में हुई है। वह दिवाली पर घर लौटने वाला था। लेकिन दिवाली के दिन उसका शव पैतृक गांव पहुंचा। काम से लौटने के दौरान हादसा

सूरज पंजाब के ब्यास में मजदूरी करता था। ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर से ईंट लोड करने का काम खत्म करने के बाद वह कमरे से रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सूरज का शव गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। उसकी पत्नी ललिया देवी और तीन बच्चे हैं। बहन से की थी आखिरी बार बात

सूरज की बहन रीता कुमारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उनकी भाई से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह दिवाली पर घर आ रहा है और ट्रेन पकड़ने जा रहा है। वह बच्चों के लिए गिफ्ट लाने और घर पहुंचकर बाइक खरीदने की बात भी कह रहा था।

काजल ने कहा कि भाई ने घर आने का वादा किया था, लेकिन दिवाली के दिन उसका शव घर पहुंचा। उसने कहा कि अब घर में दिवाली नहीं मनेगी। मौके से आई तस्वीरें….. 3 बच्चों का था पिता सूरज अपने पीछे पत्नी ललिया देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इनमें दो वर्षीय पुत्री साक्षी, तीन वर्षीय पुत्र संतोष और आठ माह का मासूम सुशांत शामिल हैं। पिता की मौत से तीनों बच्चे अनजान हैं, जबकि मां के सामने पूरी जिंदगी का संकट खड़ा हो गया है। इधर, मृतक के चचेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि हादसे में सूरज का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। शव की स्थिति ऐसी थी कि पोस्टमॉर्टम कराना संभव नहीं था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। जिस घर में दिवाली की तैयारी होनी थी, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *