![]()
दीपावली और छठ पर आग लगने की आशंका को देखते हुए कटिहार अग्निशमन विभाग ने 145 कर्मियों और 19 दमकल वाहनों को तैनात किया है। जिले को तीन स्तरों में बांटकर ड्यूटी तय की गई है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी है। सभी कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। शहर के भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक इलाकों मंगल बाजार, बड़ी बाजार और शहीद चौक समेत अन्य संवेदनशील जगहों पर दमकल गाड़ियां तैनात रहेंगी। कारोबारियों से नियमों का पालन करने का दिया आदेश विभाग ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर पटाखे की दुकान लगाने वाले कारोबारियों से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा है। दुकानों में ज्वलनशील सामान जमा न करने, आग बुझाने के उपकरण रखने और पटाखे सुरक्षित तरीके से बेचने की अपील की गई है। विभाग ने छठ घाटों पर सतर्क रहने और दीपावली पर आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। कहीं आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने को कहा गया है, ताकि दमकल टीम समय पर पहुंच सके। पटाखे फोड़ते समय इन बातों का ध्यान रखें – पटाखे खुले मैदान या सुरक्षित खुली जगह पर ही जलाएं। – बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। उनकी निगरानी करें। – पटाखे जलाते समय सूती कपड़े पहनें। ढीले और सिंथेटिक कपड़ों से बचें। – पटाखों के पास पानी और बालू से भरी बाल्टी रखें। – पटाखे हाथ में पकड़कर या सड़क पर चलते हुए
Source link
दीपावली-छठ पर आग से निपटने के लिए 145 कर्मी तैनात:कटिहार में 19 दमकल वाहन भी रहेंगे तैयार; जिला तीन स्तरों में बंटा
