Headlines

पत्नी से वीडियो कॉल पर बात,फिर पति ने किया सुसाइड:दीपावली पर बीवी को घर बुला रहा था, पत्नी बोली- 2 महीने बाद मिलूंगी




नालंदा के रंगीला विगहा गांव के 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया, जो उसके मोबाइल से पुलिस को मिला है। सुसाइड के दौरान पत्नी वीडियो कॉल पर थी। पत्नी ने कॉल काटकर घरवालों को भी बताया, लेकिन तब तक युवक फांसी लगा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके रजौली गई थी। युवक दीपावली और छठ को लेकर पत्नी को लगातार घर बुला रहा था, लेकिन उसकी पत्नी ने दीपावली पर घर आने से मना कर दिया था। पत्नी का कहना था कि वो दो महीने बाद ससुराल आएगी। इसी से नाराज युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान रंगीला विगहा गांव के रहने वाले राजेंद्र यादव के बेटे विक्रम कुमार के रूप में हुई है। विक्रम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक के फांसी लगाने की 2 तस्वीरें देखिए 2 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी के मायके जाने से था परेशान विक्रम के भाई विकास कुमार के अनुसार, विक्रम की शादी करीब 2 साल पहले नवादा जिले के रजौली की रहने वाली 20 साल की प्रीति कुमारी के साथ हुई थी। दोनों का एक साल बच्चा भी है। पिछले 15 दिनों से प्रीति अपने मायके रजौली में रह रही थी। विकास ने बताया कि विक्रम लगातार उसे वापस ससुराल लौटने के लिए कह रहा था, लेकिन पत्नी दो महीने बाद आने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच फोन पर लगातार कहासुनी चल रही थी। मोहल्ले वालों को फोन कर पत्नी ने दी थी अनहोनी की सूचना मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले तक विक्रम बिल्कुल सामान्य लग रहा था और घर के लोगों से बातचीत कर रहा था। इसके बाद परिवार के लोग बाहर चले गए। इसी दौरान विक्रम कमरे में गया और फांसी लगाने की तैयारी करने लगा। वो वीडियो बनाकर पत्नी को दिखा रहा था। पत्नी को जब अनहोनी की आशंका हुई, तो उसने घर के लोगों को सीधे फोन न कर गांव और मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों को कॉल किया और बताया कि विक्रम फंदा लगाने जा रहा है। सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में विक्रम को पावापुरी स्थित वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बोली- आपसी विवाद में युवक ने जान दी नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की पत्नी मायके में थी। फोन पर बातचीत और विवाद के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक पत्नी को तुरंत घर बुलाना चाहता था, जबकि वह दो महीने बाद आने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिससे फांसी लगाने से पहले बनाया गया वीडियो बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *