Headlines

अवैध पटाखों की बिक्री पर होगी कार्रवाई:अगलगी से निपटने को 52 मीटर का हाइड्रोलिक लैडर तैयार, संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात




आज दीपावली है। त्योहार में किसी तरह की आपात स्थिति न बने, इसके लिए अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। पटना के सभी संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी। डीएम कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों को अपने इलाकों में पटाखों की अवैध बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। अगलगी को रोकने के लिए राजधानी समेत अन्य जिलों में आग पर काबू पाने के लिए 52 मीटर का हाईड्रोलिक लैडर की व्यवस्था की गई है। दमकल की गाड़ियां पानी के साथ तैयारी रहेंगी दूसरी तरफ अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। सभी अनुमंडलों के फायर स्टेशनों में दमकल गाड़ियों को पानी और जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील जगहों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 6 शहरी अग्निश्मन स्टेशनों पर स्पेशल टीम की तैनाती अग्निश्मन विभाग की तरफ से राजधानी समेत अन्य जिलों की तंग गलियों में स्पेशलाइज वाटर मिस्ट बुलेट का इंतजाम किया गया है। अग्निश्मन अधिकारी अभिषेक ने कहा कि पटना सिटी, कंकड़बाग, मंदिरी समेत पतली-पतली गलियों में 10 स्पेशलाइज्ड वाटर मिस्ट बुलेट तैनात हैं। साथ ही राजधानी के 6 शहरी अग्निश्मन स्टेशनों पर स्पेशल टीम की तैनाती है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़े-बड़े अग्नि हादसे को रोकने के लिए खास व्यवस्था का प्रबंध हैं। इसके लिए 4000 लीटर का वाटर टेंडर, 12000 लीटर का वाटर पाउड भी उपलब्ध है।
9 फायर स्टेशन पर 450 से अधिक अग्निश्मन सिपाही होंगे तैनात आगजनी पर फौरन रोकथाम लगाने के लिए राजधानी मे 9 फायर स्टेशन स्थापित हैं। पटना शहरी क्षेत्र में 6 फायर स्टेशन का निर्माण किया गया है। जिसमें लोदीपुर,पटनासिटी, कंकड़बाग, दानापुर, एयरपोर्ट, सचिवालय में बनाये गए हैं। इसके अलावा राजधानी के 3 अनुमंडल पालीगंज, मसौढ़ी, बाढ़ में हाईटेक अग्निश्मन स्टेशन स्थापित है। अस्पतालों में एंबुलेंस की उपलब्धता के निर्देश पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स और पटना सिटी के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल समेत सभी प्रमुख अस्पतालों में डॉक्टरों और एंबुलेंस की उपलब्धता का निर्देश दिया गया है। आपात स्थिति की सूचना देने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दीपावली आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *