Headlines

सुपौल में देश का दूसरे फिजिकल मॉडलिंग सेंटर बनकर तैयार:106 करोड़ की लागत से निर्माण; DM सावन कुमार ने किया निरीक्षण




सुपौल के वीरपुर में करीब 106 करोड़ रुपये की लागत से देश का दूसरा फिजिकल मॉडलिंग सेंटर बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को डीएम सावन कुमार ने नवनिर्मित सेंटर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और तकनीकी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को उद्घाटन से पहले सभी अधूरे काम पूरा करने का निर्देश दिया। वीरपुर में बना यह सेंटर कोसी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। यहां कोसी नदी, जल संरचनाओं, नदी के प्रवाह और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े तकनीकी पहलुओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया जा सकेगा। इससे भविष्य में बाढ़ प्रबंधन और नदी नियंत्रण की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कोसी और बराज मॉडल का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान डीएम ने सेंटर के प्रशासनिक भवन, कोसी मॉडल, बराज मॉडल और विभिन्न प्रयोगशालाओं का जायजा लिया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं से तकनीकी व्यवस्थाओं तथा निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उद्घाटन से पहले पूरे होंगे बचे काम डीएम ने परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, पौधारोपण और अन्य बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उद्घाटन से पहले सेंटर को पूरी तरह व्यवस्थित और तैयार कर लिया जाए। सभी अधिकारी और अभियंता अपने जिम्मे के काम तय समय सीमा में पूरा करें। लापरवाही पर लगातार होगी निगरानी डीएम ने स्पष्ट किया कि परियोजना के कामकाज की लगातार निगरानी की जाएगी। अब सेंटर में अधिकारियों का नियमित आना-जाना रहेगा। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता निरीक्षण के दौरान वीरपुर एसडीओ विनय कुमार, एसडीपीओ पवन कुमार, बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास सहित जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे। सेंटर के उद्घाटन को लेकर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं। इसके शुरू होने से कोसी नदी और बाढ़ प्रबंधन से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *