Headlines

शादी की तैयारी में जुटे पिता सड़क हादसे में घायल:बेलाबथान के पास बाइक टोटो से टकराई, बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर




सोनो थाना क्षेत्र के बेलाबथान के पास बाइक और टोटो की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान कोराडीह गांव निवासी मो. तबारक अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मो. तबारक अंसारी ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे हैं। शादी के खर्च के लिए रुपये निकालने के उद्देश्य से वह केनूवालेवल बैंक जा रहे थे। इसी दौरान बेलाबथान के पास उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर एक टोटो से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉ. अखिलेश कुमार की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद परिजन चिंतित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *