Headlines

लखीसराय-पति से विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता की मौत:एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी




लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र की गोपाल भंडार गली में शुक्रवार को 20 वर्षीय विवाहिता संगम कुमारी की मौत हो गई। वह पति सुभाष मंडल के साथ रहती थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पति से विवाद के बाद हुई घटना जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को किसी बात को लेकर संगम कुमारी और उनके पति के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति काम से घर के बाहर चला गया। संगम काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आईं, तो परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो संगम मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एफएसएल टीम ने की जांच सूचना मिलने पर कबैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कमरे और अन्य जरूरी चीजों की जांच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *