Headlines

यूपी-फतेहपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला की मौत:शरीर का एक हिस्सा छत पर, हाथ-पैर 100 मीटर दूर गिरे; मकान ढहा




यूपी के फतेहपुर में शनिवार को घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। आधा हिस्सा छत पर गिरा, जबकि शरीर के बाकी टुकड़े करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरे। घटना फतेहपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर हथगांव थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक महिला घर में पटाखा बना रही थी। इसी दौरान फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर पटाखों में भी विस्फोट हो गया। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला वार्ड नंबर 2 में रफी अहमद अपनी 55 साल की पत्नी नसरीन के साथ रहते हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे नसरीन घर में पटाखे बना रही थीं। तभी घर में रखे फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इससे पटाखों में भी आग लग गई और जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में नसरीन के शरीर के दो टुकड़े हो गए। उनके हाथ-पैर दूर जा गिरे। धमाके से मकान भी बुरी तरह टूट गया। उसकी छत गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर हथगांव थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पटाखा बनाने का लाइसेंस नसरीन के पास था, लेकिन एक्सपायर हो चुका था। उसे रेन्यूअल के लिए दिया गया था। एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी ज्ञान प्रकाश राय, खागा एसडीएम अश्वनी कुमार पाण्डे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी धमाके की वजह हथगांव थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। धमाका किन कारणों से और कैसे हुआ, इसकी वास्तविक वजह फोरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कही जा सकती है।” ———————– ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS पहुंची गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात हुए ब्लास्ट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक नीचे चौकी पर फेंका गया। वहां दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी मिली है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *