![]()
गोपालगंज में शादी समारोह के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। घायलों में दुल्हन का भाई इमामुद्दीन अंसारी और उसका साढ़ू शामिल हैं। एक की हालत गंभीर है। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र की है। इमामुद्दीन, दिल्ली के बदरपुर निवासी शहाबुद्दीन अंसारी का बेटा है। घटना के दौरान गांव के कुछ युवक समारोह में पहुंचे और वहां मौजूद एक युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। दुल्हन के मौसा ने इसका विरोध किया और युवकों से मर्यादा में रहने को कहा। धारदार हथियार लेकर पहुंचे युवकों ने किया हमला
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि कुछ युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। इमामुद्दीन का साढ़ू बीच-बचाव करने आया, तो उस पर भी चाकू से हमला किया गया।
हमले में दोनों युवक घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिजन और स्थानीय लोग घायलों को मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। खून बहने के कारण एक की हालत गंभीर
डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादा खून बहने के कारण एक घायल की हालत गंभीर है। डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही जादोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
Source link
