![]()
दीपावली से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस ने कांटी में जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 लाख 4 हजार 200 रुपए नकद, आठ मोबाइल और ताश के चार पैकेट जब्त किए हैं। जुआ कांटी थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित मिश्रा कॉम्प्लेक्स के पहले तल पर खेला जा रहा था। मामले में कांटी थाने में कांड संख्या 693/26 दर्ज की गई है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-01 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध सट्टा, जुआ और ऑनलाइन गेमिंग खेलने या संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 6 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि मिश्रा कॉम्प्लेक्स में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद कांटी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपी कांटी के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव नारायण साह, प्रशांत राज, अमित कुमार, अभिजीत कुमार, धीरज कुमार और दिलीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जुआ अड्डा संचालित करने वालों की तलाश पुलिस जुआ खेलने के लिए परिसर उपलब्ध कराने और इसके संचालन में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दीपावली पर पुलिस बल की तैनाती सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दीपावली को देखते हुए शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से अवैध जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि इसमें शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कांटी में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार:₹2.04 लाख कैश जब्त, 8 मोबाइल और ताश के 4 पैकेट मिले, मिश्रा कॉम्प्लेक्स में चल रहा था
