Headlines

सीतामढ़ी पुलिस ने 111 चोरी और गुम मोबाइल खोजे:20 लाख रुपए कीमत के फोन में से 52 शनिवार को मालिकों को लौटाए




सीतामढ़ी में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस की ओर से चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लोगों के चेहरे पर फिर से खुशी लौटा रहा है। जिला आसूचना इकाई (साइबर) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 111 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। शनिवार को पुलिस ने 52 मोबाइल धारकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें उनके मोबाइल फोन सौंपे। बाकी मोबाइल धारकों को भी सूचना देकर नियमानुसार मोबाइल लौटाने की प्रक्रिया जारी है। अलग-अलग स्थानों से 111 मोबाइल बरामद पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई, सीतामढ़ी की टीम ने मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया। तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयासों के बाद अलग-अलग स्थानों से 111 मोबाइल बरामद किए गए। इसके बाद मोबाइल धारकों की पहचान कर उनसे संपर्क किया गया। पुलिस की इस पहल से लंबे समय से अपने मोबाइल फोन खोने के कारण परेशान लोगों को राहत मिली है। मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर भी करें शिकायत पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ CEIR पोर्टल पर भी शिकायत करें। इससे मोबाइल को ब्लॉक कराने और बरामदगी में मदद मिलती है। सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदने से पहले करें IMEI की जांच पुराना मोबाइल खरीदते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मोबाइल में *#06# डायल कर 15 अंकों का IMEI नंबर प्राप्त करें। इसके बाद किसी भी मोबाइल से KYM स्पेस देकर 15 अंकों का IMEI नंबर लिखकर 14422 पर SMS भेजें। जवाब में यदि IMEI का स्टेटस Blacklisted या Duplicate बताया जाता है तो ऐसा मोबाइल नहीं खरीदें और इसकी सूचना पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *