![]()
हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स लिमिटेड (HCCH) ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। यह कंपनी कोका-कोला की भारतीय बॉटलिंग यूनिट हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस (HCCB) की पैरेंट कंपनी है। OFS के जरिए शेयर बेचेगी पैरेंट कंपनी कंपनी का इस IPO के जरिए 2027 में बीएसई और एनएसई पर शेयर लिस्ट करने का प्लान है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत हिंदुस्तान कोका-कोला ओवरसीज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ₹10 फेस वैल्यू वाले करीब 100 करोड़ (99,74,61,456) इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। IPO के लिए मॉर्गन स्टेनली-गोल्डमैन मैनेजर नियुक्त इस IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जे.पी. मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, गोल्डमैन सेक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी के लिए भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मार्केट अटलांटा बेस्ड इस बेवरेज कंपनी के लिए भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मार्केट है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले सालों में भारत उसका तीसरा सबसे बड़ा ग्लोबल मार्केट बन सकता है। जून 2026 तिमाही के आंकड़े: रेवेन्यू 20.46% बढ़ा 30 जून 2026 को समाप्त तीन महीने में बॉटलिंग कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है… कंपनी का स्ट्रक्चर और हिस्सेदारी का कैलकुलेशन HCCH अपनी सब्सिडियरी कंपनी HCCB के जरिए मुख्य रूप से दक्षिण और पश्चिम भारत में अपना कारोबार चलाती है। साल 2025 में जुबिलेंट बेवरेजेस ने कंपनी में 40% की हिस्सेदारी हासिल की थी। HCCH के पास फिलहाल 60% की मेजॉरिटी हिस्सेदारी है, जिसे घटाकर अब 45% किया जाएगा। 61.69 करोड़ आबादी वाले राज्यों पर फोकस DRHP के अनुसार, कंपनी के मुख्य चुनिंदा राज्यों की टोटल आबादी लगभग 61.69 करोड़ है। इन क्षेत्रों में भारत के 8 सबसे बड़े महानगर में से 5 शामिल हैं और यहां प्रति व्यक्ति GDP ऑल-इंडिया एवरेज से लगभग 1.5 गुना ज्यादा है। DRHP में कहा गया है कि इन राज्यों में नॉन-अल्कोहलिक रेडी-टू-ड्रिंक (NARTD) बेवरेज मार्केट की वैल्यू वित्त वर्ष 2026 में ₹637.3 अरब रही है। वित्त वर्ष 2031 तक इसके 13.17% CAGR से बढ़कर ₹1,183.2 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है। पोर्टफोलियो और नेटवर्क का विस्तार DRHP के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव किया है। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बढ़ाना, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना और पोर्टफोलियो के गैप्स को भरने के लिए पैकेज-प्राइस आर्किटेक्चर को ऑप्टिमाइज करना शामिल है। क्या होता है DRHP और OFS? ड्राफ्ट रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP): यह एक प्राथमिक दस्तावेज होता है जिसे कोई कंपनी IPO लाने से पहले सेबी के पास जमा करती है। इसमें कंपनी के बिजनेस, प्रमोटर्स, वित्तीय आंकड़ों और IPO की पूरी जानकारी होती है। ऑफर फॉर सेल (OFS): जब कंपनी नए शेयर जारी करने की जगह अपने मौजूदा शेयरधारकों या प्रमोटर्स के पास मौजूद पुराने शेयरों को बाजार में बेचती है, तो उसे OFS कहा जाता है। इसमें जुटाई गई रकम सीधे शेयर बेचने वाले हिस्सेदारों के पास जाती है, न कि कंपनी के खाते में। बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर होंगे: उनकी जगह सुनील डिसूजा कमान संभालेंगे; जयंत बालन को नया MD बनाया गया टाटा ग्रुप की कूलिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वोल्टास के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल एन टाटा 11 नवंबर 2026 को रिटायर होने जा रहे हैं। 70 साल की उम्र पूरी होने के चलते टाटा ग्रुप की गाइडलाइंस के तहत उनका यह रिटायरमेंट हो रहा है। नोएल के रिटायरमेंट के बाद कंपनी बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
कोका-कोला इंडिया की बॉटलिंग कंपनी IPO लाएगी:सेबी के पास ड्राफ्ट-पेपर्स जमा किए, 100 करोड़ शेयर्स बेचेगी; 2027 में लिस्टिंग का प्लान
