Headlines

डिलीवरी बॉय बनकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनी:VIDEO; शख्स बार-बार किसी का पता पूछ रहा था, मुंबई की घटना




मुंबई के कांदिवली इलाके में एक व्यक्ति ने 76 साल की महिला की सोने की चेन छीन ली। आरोपी डिलीवरी बॉय बनकर बिल्डिंग में आया था। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम अरुणा है। वह उमन सोसाइटी में अपने फ्लैट के बाहर लिफ्ट के पास खड़ी थीं। तभी एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया। वह डिलीवरी बॉय बनकर बार-बार उनसे किसी का पता पूछ रहा था। जैसे ही महिला अपने फ्लैट की ओर मुड़ीं, उसने उनकी सोने की चेन छीन ली। महिला ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चेन लेकर भाग गया। खबर लगातार अपडेट हो रही है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *