Headlines

Katihar News | Fake SAP Jawan Arrested in Police Line Barracks


कटिहार पुलिस लाइन में सैप जवान बनकर 15 दिनों से रह रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह खुद को सैप जवानों की गाड़ी का ड्राइवर बताकर बैरक में रह रहा था।

.

एसपी परिचय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जवानों के साथ रहता और खाना खाता था

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान 45 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। वह सहरसा जिले का रहने वाला है। युवक पुलिस लाइन में दूसरे सिपाहियों के साथ रहता था और उनके साथ खाना भी खाता था।

एक सिपाही को दीपक कुमार की गतिविधियों पर शक हुआ। उसने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस दौरान वह कोई वैध दस्तावेज या नियुक्ति पत्र नहीं दिखा पाया।

मकसद और आपराधिक इतिहास की जांच

पुलिस जांच कर रही है कि दीपक कुमार किस उद्देश्य से पुलिस लाइन में रह रहा था। उसके आपराधिक इतिहास और किसी गिरोह से संभावित जुड़ाव की भी जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

एसपी परिचय कुमार ने बताया कि युवक पिछले 15 दिनों से पुलिस बैरक में सैप जवान बनकर रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *