Headlines

हाईवा की चपेट में आने से बच्चे की मौत:बांका में ग्रामीणों ने एसएच-84 पर 4 घंटे तक लगाया जाम




बांका में मंगलवार रात हाईवा की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना पंजवारा-घोघा स्टेट हाईवे-84 पर विश्वकोरवा हरिजन टोला के पास हुआ। मृतक की पहचान दासू कुमार दास के बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर करीब 4 घंटे तक हाईवे जाम रखा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ड्राइवर ने गाड़ी का कंट्रोल खोया 6 चक्का हाईवा पंजवारा से धोरैया जा रहा था। विश्वकोरवा हरिजन टोला के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हाईवा सड़क से नीचे उतरकर किनारे खड़े आशीष को टक्कर मार गया। बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक हाईवा लेकर धोरैया की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर पंजवारा और धोरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस फरार चालक और हाईवा की पहचान करने में जुटी है। ग्रामीणों ने की ब्रेकर बनाने की मांग ग्रामीणों का आरोप है की तेज रफ्तार में वाहन चलती जिससे अक्सर दुर्घटना होती है, जिसको देखते हुए ब्रेकर उक्त जगह लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर एसएच-84 जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आएं और गांव के पास सड़क पर ब्रेकर बनाने का आश्वासन दें। जाम के कारण करीब चार घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाद में पंजवारा थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *