Headlines

Agniveer First Batch Extension News


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार पहले बैच के कुछ अग्निवीरों की चार साल की सेवा पूरी होने के बाद एक्सटेंशन देने पर विचार कर रही है। यह उन अग्निवीरों के अलावा होगा, जिन्हें स्थायी रूप से सेना में शामिल किया जाएगा।

पहले बैच की चार साल की सेवा 21 नवंबर को खत्म होगी। इससे पहले स्थायी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और एक्सटेंशन के प्रस्ताव पर फैसला होने की उम्मीद है।

सोमवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर पिछले कुछ दिनों में कई हाईलेवल बैठकें हो चुकी हैं। अभी सरकार ने कोई फैसला घोषित नहीं किया है।

प्रस्तावित एक्सटेंशन कितने समय का होगा, यह अभी साफ नहीं है।

अग्निपथ योजना में 25% तक स्थायी भर्ती

अग्निपथ योजना 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत तीनों सेनाओं के अन्य रैंक में युवाओं की चार साल के लिए भर्ती की जाती है।

योजना के तहत हर बैच के अधिकतम 25% अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद स्थायी रूप से रखा जा सकता है।

नियमों के मुताबिक, नियमित कैडर में भर्ती के लिए आवेदनों पर केंद्रीय प्रक्रिया के तहत विचार किया जाता है। इसमें चार साल की सेवा के दौरान प्रदर्शन, संगठन की जरूरत और संबंधित सेना की तय नीतियां शामिल होती हैं।

पिछले महीने भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 में से 712 रिक्रूट्स को बनाए रखने का फैसला किया था।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

EduCare न्यूज:अग्निवीर भर्ती के नियमों में बदलाव, अब सिलेक्शन के लिए टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा; जनवरी से शुरू होगी एप्लिकेशन प्रोसेस

इंडियन आर्मी ने इस साल होने वाली अग्रिवीर भर्ती के लिए एंट्रेंस एग्जाम में दो पदों के सिलेक्शन प्रोसेस में बदलाव किया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।