![]()
नवादा में नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के व्यवसायी सुबोध कुमार पिछले एक सप्ताह से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र पुरानी बाजार के कारोबारियों के बीच भी डर और बेचैनी का माहौल कायम हो गया है। व्यवसायी की पत्नी सुमन कुमारी ने पति के लापता होने को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि सुबोध कुमार का घर दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर ठाकुरबाड़ी के पास स्थित है। 15 मिनट में वापस आने का बोलकर निकले थे घर से घटना वाले दिन वह रात करीब 8:15 बजे घर पहुंचे थे और पत्नी से कहा था कि 15 मिनट में वापस आ जाएंगे। इसके बाद वह घर से निकल गए, लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। पति के नहीं लौटने पर पत्नी सुमन कुमारी को चिंता हुई। उन्होंने फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया और रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार मुन्ना व्यवसायी के परिजनों से मिलने पहुंचे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने अधिकारियों से की बात उन्होंने परिवार के लोगों से पूरी जानकारी ली और उन्हें हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि सांसद विवेक ठाकुर ने भी वरीय अधिकारियों से बात की है। व्यवसायी की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को व्यवसायी का अंतिम लोकेशन मिर्जापुर इलाके में मिला है। संभावित स्थानों का लोकेशन खंगाल रही पुलिस वहीं एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित स्थानों का लोकेशन खंगाल रही है। व्यवसायी का अंतिम लोकेशन घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिर्जापुर इलाके में मिला है। इसके बाद से मोबाइल का कोई लोकेशन नहीं मिल रहा है। आसपास के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Source link
नवादा के व्यवसायी सुबोध कुमार एक सप्ताह से लापता:पुलिस ने अपहरण का केस किया दर्ज; आखिरी लोकेशन मिर्जापुर में मिली
