Headlines

'सरकार पर सवाल उठाने वालों को गिरेबान में झांकना चाहिए':सम्राट सरकार पर विपक्ष के आरोपों पर मंत्री संतोष सुमन बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती




कानून-व्यवस्था और राजनीतिक उठापटक को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सम्राट सरकार को घेरा जा रहा है। इस बीच हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। कहा कि बिहार सरकार किसी के साथ कोई भेदभाव या पक्षपात नहीं करती है। अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, कानून अपना काम करेगा। विपक्षी दलों के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि अपराध व अपराधियों की कोई जात या पार्टी नहीं होती। कोई भी गलत करेगा। उसे कानून के दायरे में रहकर वैसी ही सजा मिलेगी जैसी बाकियों को मिलती है। हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी मामले सामने आए हैं। पुलिस प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। आरोपियों पर इनाम घोषित करने से लेकर एसआईटी के गठन तक की कार्रवाई यह साबित करती है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कितनी गंभीर है। ‘तेजस्वी यादव जी खुद बता दें कि वह कितने नंबर के मंत्री रहे हैं विपक्षी नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर मंत्री ने कहा कि जो लोग आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए में कहा कि वे खुद बताएं कि गठबंधन की सरकारों में वह कितने नंबर के मंत्री रहे हैं। आज जब विपक्षी दल अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी ‘नींद’ टूटी है तो वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। ‘गरीब चौपाल’ के जरिए जनता के बीच जा रही हम पार्टी बिहार में आगामी चुनावों की सरगर्मी के बीच हम पार्टी की तैयारियों पर भी चर्चा तेज है। पार्टी नेताओं का कहना है कि हम ‘गरीब चौपाल’ के माध्यम से लगातार जिलों और गांवों का दौरा कर रही है। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि नवंबर के अंत और दिसंबर के पहले हफ्ते तक राज्य के तमाम जिलों में इस अभियान को विस्तार दिया जाएगा। एनडीए की विचारधारा के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है पार्टी चुनावी समीकरणों और निर्दलीय विधायकों के एनडीए के साथ आने के सवाल पर जेडीयू ने स्पष्ट किया कि जो भी विधायक एनडीए की विकासवादी विचारधारा से सहमत हैं और समर्थन करना चाहते हैं। उनका स्वागत है। हालांकि, पार्टी ने साफ किया कि हम पार्टी अभी झारखंड, दिल्ली और अन्य राज्यों में अपनी सांगठनिक तैयारी कर रही है। आने वाले समय में पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *