Headlines

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के दुर्बल इलाके में बुधवार देर रात आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। मृतकों की पहचान मोहम्मद नूर आलम (27) और अल अमीन (16) के रूप में हुई है।

आग रात 12:23 बजे बेमीना इलाके की झुग्गी बस्ती में लगी। देखते ही देखते तिरपाल और लकड़ी से बने करीब 80 अस्थायी घर इसकी चपेट में आ गए। एक खाली पोल्ट्री फार्म और ट्रक भी जल गया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद मलबे से दोनों के शव बरामद किए गए। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे। दुर्बल और कुपवाड़ा में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है।

आज की अन्य खबरें…

दिल्ली में सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे

दिल्ली में आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। पीएम मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है।

राजनाथ बोले- देश की सुरक्षा मजबूत तकनीक और अपने कारखानों पर टिकी, जंग का तरीका बदल चुका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा है कि आज के दौर में देश की सुरक्षा मजबूत तकनीक और अपने कारखानों पर टिकी है।

उन्होंने कहा कि भारत को अपने जरूरी हथियार और तकनीक खुद बनानी होगी, ताकि संकट के समय देश को किसी दूसरे देश के भरोसे न रहना पड़े।

दिल्ली में आयोजित एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि दुनिया में अब जंग का तरीका बदल चुका है; लड़ाई जमीन, पानी और हवा के साथ-साथ इंटरनेट और स्पेस तक पहुंच गई है, जहां सस्ते ड्रोन भी बड़े और महंगे हथियारों को टक्कर दे रहे हैं।

दिल्ली में त्योहारों के बीच भारी जाम, पीक ऑवर में सेंट्रल, साउथ और नॉर्थ दिल्ली की सड़कें ठप

त्योहारों की भीड़, गाड़ियों की खराबी और शाम के पीक-ऑवर के चलते मंगलवार को दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह से मध्य, दक्षिण और उत्तरी दिल्ली के कई मुख्य इलाकों में गाड़ियां घंटों रेंगती नजर आईं और लोगों का सफर दोगुने से तिगुने समय में तय हुआ।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, त्योहार की खरीदारी के कारण सड़कों पर अचानक गाड़ियों की तादाद बढ़ गई, वहीं कुछ गाड़ियां खराब होने से जाम और बढ़ गया।

रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, बारापुला कॉरिडोर, डीएनडी (DND) फ्लाईवे, गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे (NH-48), दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और विकास मार्ग जैसे मुख्य रास्तों पर लंबा जाम लगा रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।