Headlines

T20 सीरीज जीतते ही वैभव बोले- ‘समस्तीपुर जाएगी ट्रॉफी’:चुलबुला अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल, सूर्यवंशी को नहीं खेलाने पर गंभीर बोले- मेरा काम सबको खुश रखना नहीं है




न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। ट्रॉफी हाथ में आते ही उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘समस्तीपुर जाएगी ट्रॉफी!’ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को उनका चुलबुला अंदाज खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, सीरीज जीतने के बाद जब वैभव के हाथ में ट्रॉफी आई, तो उन्होंने सबसे पहले अभिषेक शर्मा के साथ तस्वीर खिंचवाई। इसके बाद वह ट्रॉफी लेकर आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्रॉफी समस्तीपुर जाएगी। वैभव की इस बात ने फैंस का ध्यान खींच लिया। बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले वैभव का अपने गृह क्षेत्र के प्रति यह लगाव लोगों को पसंद आ रहा है। कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में पहचान बना रहे वैभव का यह हल्का-फुल्का पल उनकी मैदान के बाहर की चुलबुली शख्सियत को भी दिखाता है। ‘मेरा काम सबको खुश रखना नहीं है’ वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में मंगलवार को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया। मगर चोटिल हुए ईशान किशन के वापस आने के बाद वैभव को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। इसके बाद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि मेरा काम सबको खुश करना नहीं है। मेरा काम सही फैसले लेना है, न कि लोकप्रिय फैसले। इसी के लिए मैं यहां हूं। टी-20 इंटरनेशनल में पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया वैभव ने 16 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर चौका लगाया था। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के लगाते हुए 113 रन बनाए। अभिषेक और सूर्यवंशी ने टी-20 इंटरनेशनल में पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। शतकीय साझेदारी में सबसे तेज रनरेट से बल्लेबाजी करने वाली जोड़ी बन गई। दोनों ने 18.13 के रन रेट से की। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर और फिल सॉल्ट की जोड़ी है। भारत ने टी-20 पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। मैच से पहले वैभव ने मारा था ‘भाग मिल्खा भाग’ का डायलॉग वैभव के तूफानी प्रदर्शन के पीछे की दिलचस्प वजह का खुलासा अभिषेक शर्मा ने किया था। अभिषेक ने कहा था कि मैच से पहले वैभव ने ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म का डायलॉग मारा था। नेट प्रैक्टिस के दौरान ही वैभव ने कहा था ‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’ बल्लेबाजी करेंगे। बीसीसीआई की ओर से वीडियो जारी किया गया था। उनकी पारी ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पहली गेंद से आक्रामक खेलने का था इरादा अभिषेक ने वैभव से पूछा कि क्या उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाने का मन बना लिया था। इस पर वैभव ने बताया कि पिछले मैच में उन्होंने थोड़ा समय लेकर खेलने की कोशिश की थी, लेकिन वह उनके टी-20 क्रिकेट खेलने के स्वाभाविक अंदाज के अनुरूप नहीं था। वैभव ने कहा कि इस बार पावरप्ले में बल्लेबाजी का मौका मिला था, इसलिए वह टीम को जितनी अच्छी शुरुआत दे सकते थे, देना चाहते थे। उनका मानना था कि इससे आगे के बल्लेबाजों के लिए रन चेज करना आसान हो जाएगा। मैच लाइव नहीं आता, तो गांव में लोग कहते कि छत पर क्रिकेट खेल रहा वैभव ने अभिषेक की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि टीम के खिलाड़ी जानते हैं कि अभिषेक किस तरह बल्लेबाजी करते हैं। उनके मुताबिक, अभिषेक के लगातार बड़े शॉट खेलने से न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही मुकाबले में दबाव में आ गई। वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर यह मैच लाइव नहीं दिखाया आता, तो गांव में लोग कहते कि छत पर क्रिकेट खेला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *